मैदानी छत्तीसगढ़ में महिलाओं को शौच जाने की समस्या

 

Dr.  Nister Kujur

Senior Assistant  Professor, School of Studies in Sociology,

Pt. Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G.) – 492010,

*Corresponding Author E-mail: nister.kujur@yahoo.com

 

  

समय-काल परिस्थितियां निरन्तर परिवर्तशील रहा है इसमें दो राय नहीं हो सकता की पीछले 64 वर्ष पूर्व के ग्रामीण भारत और वर्तमान के ग्रामीण भारत में किसी तरह का परिवर्तन न हुआ हो । इस लम्बी अवधि में ग्रामीण भारत में कई परिवर्तन हुए है जैसे अवागमन के साधन, सूचना तंत्र, बिजली, पेयजल, आवास के स्वरूप, रहन-सहन, खान-पान, ग्रामीण गांव के दुकान, स्वयं के विकास के प्रति सोंच-विचार, शिक्षा का स्तर एवं स्वास्थ्य संस्थान इत्यादि क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन हुआ है इतना अन्तर अवश्य है कि एक राज्य और दूसरे राज्यों के गांवों में परिवर्तन का स्तर में भिन्नता है जैसे पंजाब, हरियाणा और छत्तीसगढ़ व ओड़ीसा के गांवों में परिवर्तन का स्तर में भिन्न-भिन्न है कहीं अधिक तेजी से विकास हो रहे है तो कहीं मंद गति से तथा कुछ गांव ऐसे भी है जहां आज भी कई आभारभूत जरूरत के साधन विकसीत नहीं हो पाये है जैसे स्वास्थ्य उपचार के लिए रोगी को खटिया में ढोकर दूर पगड्डी रास्ते से घण्टों चलकर स्वास्थ्य केन्द्र पहंुचाया जाना तथा कई गांव ऐसे है जो नदियों के उस पार है नदी में पुल नहीं बनने से अन्य गांवों से कटा हुआ होना, ऐसे त्रसादि से जुझ रहे गांवासी नदी में बांस के पुल बनाकर जैसे-तैसे अपनी दिनचर्या बनाये रखते है।

 

इसके उपरांन्त भी गांव निरन्तर बदल रहे है इसका प्रमाण आज प्रत्येक गांव में किराना दुकान देखने में असानी से मिल जाते हैं। जहां माचिस, सूई, साबून, दाल, शक्कर, गुड़, हल्दी, धनिया, तेल जैसे जरूरत के समान मिलता है। परिवर्तन एक ओर ग्रामीण जनो की आवश्यकता को बड़ाया है वहीं उनके जीवन स्तर सुधार में मद्दगार हुई है। भारतीय गांव में हो रहे इन्हीं परिवर्तन को दृष्टिगत रखकर आज हम वैश्विक शक्ति के रूप में ऊभरने की संकल्पना करते है ।

 

वास्तव में मानवीय विकास का लक्ष्य ही इन्हीं जरूरत के आवश्यक साधनों को पूरा करना है। मानव विकास रिपोर्ट 2007-08 में अपनी रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्रसंघ ने मानव विकास सूचकांक में तीन मानक निर्धारित किये हैं, जिसमें स्वास्थ्य को सबसे प्रथम स्थान में रखा गया है तथा दूसरा और तीसरा में क्रमशः शिक्षा और व्यक्ति के आय को स्थान दिया गया है। संयुक्त राष्ट्रसंघ के इस सूची में कुल 177 देशों को रैंकिग किया गया जिसमें भारत को 128 वां स्थान मिला है जबकि सर्वोच्च स्थान आइसलैण्ड को दिया गया है।1 कई विकसीत राष्ट्र इन्हीं मानकों के आधार पर अपने आपको ऊंच्च सिखर पर बनाये रखने में सफल रहा है। इसका तात्पर्य विकसीत राष्ट्रों में प्रत्येक व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा के अतिरिक्त स्वच्छ पेयजल, शौचालय, स्वच्छ रहन-सहन की सुविधाएं होती है। इसकी तुलना में भारतीय गांव में एक तिहाई से अधिक परिवार के पास सौचालय की सुविधा नहीं है एैसे परिवार के लोग खुले मैदान में सौच जाने मजबूर है। यूनीसेफ के एक अध्ययन के अनुसार ग्रामीण भारत के 5 वर्ष के बच्चों में केवल 6 प्रतिशत बच्चे शौचालय का उपयोग करता है तथा कुल जनसंख्या का 50 प्रतिशत से अधिक खुले में शौच करता है जबकि बंगला देश ब्राजील में न्यूनतम् 7 प्रतिशत तथा चीन में केवल 4 प्रतिशत जनसंख्या खुले में शौच करता है।2 इसी प्रकार पाण्डेय (2013)3 ने अपने अध्ययन में बतलाया है कि यह बदबूदार सच है भारत में 1.2 अरब जनसंख्या में आधे से अधिक शौचालय के बिना रहते है यह आबादी सड़क किनारे या कृषि भूमि में शौच करता है। दैनिक समाचार पत्र नव भारत (2012)4 के लेख में केन्द्र सरकार ने स्वीकार किया है कि 2011 के जनगणना अनुसार देश में 16.78 करोड़ ग्रामिण परिवार में से 11.29 करोड़ परिवार खुले में शौच जाते है तथा मात्र 5.15 करोड़ परिवार के पास शौचालय की सुविधा है सरकार की इस प्रतिवेदन में प्रथम स्थान पर उत्तर प्रदेश राज्य है जहां सर्वाधिक परिवार खुले में शौच करते है इसके पश्चात बिहार, आंध्रप्रदेश एवं तीसरा स्थान छत्तीसगढ़ का है जहां अधिकतम् परिवार खुले में शौच करता है। नेशनल सेम्पल सर्वे रिपोर्ट 2013 के अनुसार स्वतत्रता के 66 वर्ष बाद भी 63.9 प्रतिशत ग्रामीणों के शौचालय सुविधा से वंचित है।5

 

देश में सन् 1951 से पंचवर्षीय योजना प्रारम्भ किया गया है किन्तु लम्बी इंतजार के बाद बारहवीं पंचवर्षीय योजना 2011-12 में प्रथम बार ग्रामीण शौचालय विकास के लिए निर्मल भारत अभियान अन्तर्गत धन मुहैया कराया गया परन्तु यह भी केवल बी.पी.एल. परिवार के लिए होने से समस्या पर कोई खास परिवर्तन दिखने की आशा नहीं लगाया जा सकता है।

 

भारतीय गांव में खुले मैदान में सौच जाने में उन क्षेत्र में समस्या अधिक होती है जो क्षेत्र मैदानी है इसका कारण मैदानी क्षेत्र में कृषि भूमि घर अथवा बस्ती तक सटे हुए है फसल के मौसम में घर के दरवाजे से निकलते ही फसल की हरियाली घरो के दिवार से लगी रहती है जिससे गांव में शौच जाना किसी चुनौति से कम नहीं होती है इन गांवों में शौच जाने का एकमात्र जरिया गांव के बीच से गुजर रही सड़क के आजू-बाजू का स्थान है, एैसी समस्या मैदानी क्षेत्र के अधिकांश गांवों की है कुछ इसी तरह की समस्या छत्तीसगड़ के मैदानी क्षेत्र के गांव की भी है जहां पूरे गांव के लोग सड़क के किनार सौच जाते है।

 

छत्तीसगढ़ में शौच की स्थिति:-

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को विशेषकर मैदानी क्षेत्र के महिलाओं को अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है इनमें महासमुंद, धमतरी, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, बालौद, बिलासपुर, जांजगीर-चापा, कोरबा जिला प्रमुख है यह क्षेत्र पूरी तरह मैदानी है जहां खेती भूमी घरो से लगी हुई है।

 

छत्तीसगड़ के इन जिलों के गांव में असानी से देखा जा सकता है ऐसे गांवों में सुबह और शाम को पहुंचने पर बड़ी संख्या में महिलएं बाटल, बालटी  अथवा लोटा में पानी लिये शौच के लिए जाते हुए या सड़क किनारे शौच के लिए बैठे हुए दिख जाते है तथा मार्ग पर किसी पुरूष सदस्य के गुजरने पर शौच के लिए बैठे महिलाओं का खड़ा होना और व्यक्ति के गुजरते ही फिर बैठ जाना ! ऐसी घटना क्रम आम बात है। इतना ही नहीं इन गांवों में सड़क के दोनों ओर मानव मल को बड़ी तादात में देखा जा सकता है । इन गांवों की मानव मल से स्थिति इतनी खराब है कि कहीं-कहीं तो व्यक्ति इस मार्ग से गुजरने पर नाक बंद करके जाना पड़ता है। सौचालय के अभाव से समाज में कई समस्याओं को जन्म देती है  जिसमें एक तो मानव मल से ग्रामीण स्वास्थ्य स्तर प्रभावित होती है तथा दूसरा बाहर सौच करने जाने से महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ और बलात्कार जैसी घटनाएं होती है।

 

अध्ययन का उद्वेश्य:-

प्रस्तुत अध्ययन में अध्ययनगत गांव में सौचालय के सुविधा एवं इससे उत्पन्न समस्याओं को ज्ञात करने का प्रयास किया गया है।

 

अध्ययन पद्वति:-

प्रस्तुत अध्ययन मैदानी ग्रामीण छत्तीसगढ़ के 06 जिला के 12 गांव का अध्ययन हेतु चुनाव किया गया तथा चयनित प्रत्येक गांव से समानुपातिक 15 महिलाओं को दैव निदर्शन के लाॅटरी प्रणाली द्वारा कुल 180 महिलाओं को अध्ययन इकाई के रूप में चुनाव किया गया है। चयनिम महिलाओं से साक्षात्कार अनुसूची एवं अवलोकन प्रविधि से तथ्यों का संकलन किया गया है । अध्ययनगत गांव का विवरण:

 

 

शौच के स्थान संबंधी समस्या किस मौसम में अनुभव करना:-

सामान्यतः छत्तीसगढ़ धान का कटोरा के नाम से जाना जाता है इसे ग्रामीण छत्तीसगढ़ में देखा भी जा सकता है जुलाई से अक्टूबर के माह में फसल बस्ती तक सटे होते है तथा गांव के आस-पास खाली भूमि मिलना दुभर होता है फसल के इस अवधि में न केवल अध्ययनगत गांव ही नहीं बल्कि पूरे मैदानी छत्तीसगढ़ में शौस के लिए एकमात्र स्थान गांव से गुजर रही सड़क के दोनो किनारे का हिस्सा जहां शौच किया जाता है । दूसरी बात इस समय अवधि में शाम और बड़े भोर में खेत के अन्दरूनी क्षेत्र में नहीं जाया जा सकता इससे फसल खराब होंगे और कई किड़े एवं जतुंओ की खतरा रहती है ऐसी स्थिति में पूरा गांव के लोग सड़क किनारे शौच करते है। महिलाओं को सड़क किनारे शौच जाने से कई तरह के तथ्यों को ध्यान में रखकर जाना पड़ता है क्योंकि वह आम रास्ता है जिसमें कई लोग गुजरते है ऐसे में लडकियों, महिलाओं इन्हें कई दिक्कतें का सामना करना पड़ता है जैसे छेड़-छाड़ की घटना, किसी शराबी के चपेट न आजाये, शरारती तत्वों का शिकार न हो जाये इत्यादि। इस तरह के घटना से बचने के लिए उन्हें दल के साथ जाना पड़ता है। हाल में अमेरिका की गैर लाभकारी संगठन सोशल प्रोग्रेस इंपेरेटिव (2015)6 ने अपनी ताजा रिपोर्ट जारी किया है कुल 133 देशों में प्रथम स्थान में नार्वे जबकि भारत को 101 वां स्थान प्राप्त हुआ है जबकि प्रतिवेदन में पड़ोसी राष्ट्र पाकिस्तान, बंाग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका की स्थिति भारत से बेहतर है इस अध्ययन में स्वास्थ्य एवं जल और सफाई को भी मानक में रखा गया था।   अध्ययन में यह जानने का प्रयास किया गया कि शौच जाने में उन्हें सबसे अधिक समस्या किस मौसम में होती है।

 

शौच स्थान संबंधी समस्या किस मौसम में अनुभर करने संबंधी उपरोक्त तालिका से ज्ञात होता कि अधकितम 75.4 प्रतिशत उत्तरदाताओं को जुलाई- अक्टूबर में, 20.0 प्रतिशत को मार्च अप्रैल में तथा न्यूनतम 4.6 प्रतिशत को नवम्बर-फरवरी के बीच शौच के स्थान की समस्या होती है ।

 

इसके संबंध में अध्ययन में यह देखा गया कि अध्ययनगत गांव में खेती भूमि गांव के घर से लगा हुआ है खेती के मौसम में बस्ती के चारो ओर फसल लगी होती है जिससे शौच जाने के स्थान सीमित हो जाती है । गांव के शौचाालय विहीन परिवार के महिलाओं को शौच जाने में लोक-लज्जा जैसे बातो को दरकिनार करते हुए आम रास्ते के किनारे शौल के लिए बैठना पड़ता है। तथा नवम्बर-फरवरी के बीच समस्या कम होने का कारण लगभग अधिकांश फसल कट चुकी होती है जिससे व्यक्ति को असानी से शौच के लिए स्थान मिल जाते है ।

 

खेती के मौसम में शौच कहां जाना:-

खेती के मौसम में जिन गांव में घरों ते खेती भूमि लगा हो इन गांवों में जुलाई-से अक्टूबर तक अर्थात फसल कटते तक शौच जाने की समस्या रहती है ऐसे गांव के लोग गांव से गुजरने वाली सड़क के दोनो किनारे तथा लताब के मेड़ में शौल के लिए उपयोग किया जाता है । प्रस्तुत अध्ययन में अध्ययनगत गांव के महिलाएं कहां जाती है ज्ञात करने का प्रयास किया गया है।

 

खेती के मौसम में शैच कहां जाने संबंधी उपरोक्त तालिका से ज्ञात होता है कि अधिकतम् 52.5 प्रतिशत उत्तरदाता गांव से गुजरने वाली सड़क के किनारे, 30.4 प्रतिशत तालाब का मेड़ एवं नदी किनारें तथा 17.1 प्रतिशत उत्तरदाता गांव के पास खाली पड़ी भूमि में शौच करने जाते है।

 

अध्ययन में अधिकांश उत्तरदाता गांव से गुजरने वाली सड़क के किनारे शौच जाने के संबंध में अध्ययन में यह देखा गया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह स्थान अपेक्षाकृत सेफ माना जाता है इसका कारण सड़क होने के कारण यहां एकांत नहीं होता मार्ग में कोई न काई व्यक्ति गुजरता रहता है तथा चार-छः महिला एक साथ होने पर लोक लज्जा स्वतः कम हो जाती है जिसके कारण मार्ग के किनारे शौच जाना उचित एवं सुरक्षित माना जाता है।

 

खुले मे शौच जाने से होने वाली समस्या:-

सामान्यतः खुले में शौच करने जाने में विशेषकर महिलाए सुबह सूर्योदय के पूर्व या शाम को अंधेरा होने के पश्चात शौच जाती है यह समय अवधि में गाांव के बाहर लोगों का आना जाना अपेक्षाकृत कम होता है जिससे लोक-लज्जा जैसे स्थिति कुछ हद तक कम रहती है। वहीं दूसरी ओर यह समयावधि महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील होती है विरान अथवा सुनशान होने से अपराधी तत्वों के लिए यह समयावधि अनुकूल होते है इसी समयवधि में छेड़छाड़, बलात्कार एवं अपहरण जैसे घटनाएं होते है। अपराध रिकार्ड व्यूरो 2013 के अनुसार देश में कुल अपहरण एवं भगाके ले जाने की घटनाएं 58,825 हुइर्, इसमें छत्तीसगढ़ राज्य में 2,235 घटनाएं हुई जिसमें 10-30 वर्ष आयु समूह के महिलाओं के साथ कुल 1,693 घटनाएं हुई है।7 इसी तरह एक अन्य घटना नवभारत टाईम्स (2015)8 टायलेट के लिए निकली लड़की का मर्डर शीर्षक पर प्रकाशित दैनिक समाचार में पाया गया कि टाॅयलेट जाने के लिए घर से निकली शमीमा वापस लौटकर नहीं आई फैमिली ने जब तलाश शुरू की तो घर के पास झाड़ियों में उनकी डेडबाॅडी मिली, शमीमा का गला काटकर उनका मर्डर किया गया था, वह हर दिन की तरह सुबह शौच करने गयी थी। यह तथ्य इस बात को दर्शाती है की महिलाओं का अपहरण कई स्थान विशेष से होते है जिसमें से एक अतिसंवेदनशील टाॅयलेट जाने का स्थान व समय-अवधि भी हो होता है। इन्हीं तथ्यों के आधार पर हमने अध्ययनगत महिलाओं से खुले में शौच जाने से होने वाली समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया है।

 

खुले में शौच करने जाने से होने वाली समस्या संबंधी उपरोक्त तालिका से ज्ञात होता है कि अधिकतम 42.1 प्रतिशत उत्तरदाताओं को परिवार के महिला एक साथ शौच जाने की बाध्यता, 25.8 प्रतिशत गांव के सरारती युवकों से छेड़-छाड़ एवं बलात्कार जैसे घटना का भय होना, 14.6 प्रतिशत गंदगी में शौच करने बैठना, 12.9 प्रतिशत लोक लज्जा की समस्या होने की बात कही तथा 4.6 प्रतिशत लड़कियों को अधिक समस्या होना बतलाया है। 

 

निष्कर्ष:

वर्तमान में विज्ञान प्रौद्योगिकी की दृष्टि से न केवल भारत देश वरन् अधिकांस विकाशील देश बहुत आगे बड़ चुका है गांव में भी आज पक्का मकान, मोटर साईकिल, टेलीविजन, विद्युत की सुविधा, शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि भौतिक संशाधनों का उपयोग किया जाने लगा है गांव में भौतिक सुविधाएं व्यक्ति अथवा परिवार को नई स्टेट्स प्रदान कर रहा है गांव के प्रस्थिति विशेष के महिलाएं अपने स्वयं के शौच का उपयोग कर रही है एैसे परिवार के महिलाएं बाहर या खुले शौच करने जाते हुए नहीं दिखते और बाहर शौच करना भी नहीं चाहते है बाहर शौच जाना गरीबी एवं निर्धनता का परिचायक माना जाने लगा है । शादी रिस्तेदारी या संबंध जोड़ने में बाथरूम की सुविधा को देखा जा रहा है, यह विचार गांव के ही कुछ सीमा तक आर्थिक रूप से सम्पन्न परिवार के किन्तु संस्कृतिकरण की प्रक्रिया के फलस्वरूप जिनके पास स्वयं की शौचालय नहीं इन परिवार के महिलाएं भी चाहती है कि उनका स्वयं का शौचालय हो किन्तु आर्थिक परिस्थितियां एैसे होने नहीं देती वास्तव में यह ग्रामीण महिलाओं के लिए आज के समय में बुनियादी आवश्यकता बन चुकी है साथ ही किसी राष्ट्रª को अन्तराष्ट्रªीय स्तर पर जगह बनाने के लिए इन महिलाओं के लिए टाॅयलेट की सुविधा विकसीत करना होगा क्योंकि अब यह मानव विकास सूचकांक के कारक के रूप में इसे स्वीकारा गया है। इसके उपरांत भी ग्रामीण महिलाएं इस समस्या से जुझ रहे हो तो यह सरकार की जिम्मेदारी है वह कहां तक इस समस्या को प्राथमिकता देती है । खुले में शौच जाना न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से बल्कि महिलाएं इससे शोषित भी हो रही हैं।  खुले में शौच जाने से गांव में गंदगी फैल रही है इससे खासकर बरसात के मौसम में डायरिया, हैजा, उल्टी दस्त, मलेरिया जैसे बीमारियों की शिकायत रहती       है । दूसरा प्रमुख समस्या खुले में शौच जाने से महिलाएं असुरक्षित होती है छेड़-छाड़, अपहरण, बलत्कार जैसे घटानाओं के जिम्मेदार कारक होता      है ।

 

अध्ययन के विश्लेषण से प्राप्त निष्कर्ष यह पाया गया कि अधकितम 75.4 प्रतिशत उत्तरदाताओं को जुलाई-अक्टूबर में, 20.0 प्रतिशत को मार्च-अप्रैल में तथा न्यूनतम 4.6 प्रतिशत को नवम्बर-फरवरी के बीच शौच करने के लिए स्थान की समस्या होती है । खेती के मौसम में अधिकतम् 52.5 प्रतिशत उत्तरदाता गांव से गुजरने वाली सड़क के किनारे, 30.4 प्रतिशत तालाब का मेड़ एवं नदी किनारें तथा 17.1 प्रतिशत उत्तरदाता गांव के पास खाली पड़ी भूमि में शौच करने जाते है। खुले में शौच करने जाने से होने वाली समस्या संबंधी उपरोक्त तालिका से ज्ञात होता है कि अधिकतम 42.1 प्रतिशत उत्तरदाताओं को परिवार के महिला एक साथ शौच जाने की बाध्यता, 25.8 प्रतिशत गांव के सरारती युवकों से छेड़-छाड़ एवं बलात्कार जैसे घटना का भय होना, 14.6 प्रतिशत गंदगी में शौच करने बैठना, 12.9 प्रतिशत लोक लज्जा की समस्या होने की बात कही तथा 4.6 प्रतिशत लड़कियों को अधिक समस्या होना बतलाया है।

 

सुझाव:

ग्रामीण समाज नगरीय समाज से व्यापक रूप से प्रभावित है आज गांवों में कई नगरीय भौतिक एवं अभौतिक सुविधाओं का उपयोग गांवों में दिनो-दिन बड़ रहा है जिससे टेलीविजन, पक्के मकान, कुर्सी, पलंग, पंखा एवं अवागमन के साधन की उपयोग के दर में वृद्वि हुई है जिससे उनके सोंच-विचार में परिवर्तन हुआ है। एक समय था जब लोग शौचालय जाने को सामान्य रूप से लेते थे किन्तु आज एैसा नहीं है गांव के सामान्य लोग शौचालय सुविधा होता तो अच्छा होता एैसे सोंच रखते है। वर्तमान में लड़की के विवाह रिस्ते जोड़ते समय लड़का के घर में शौचालय, कुआं, ट्यूबवेल इत्यादि की सुविधा है तो गांव का प्रतिष्ठित परिवार माना जाता है अर्थात आज खुले में शौच जाने में लोग शर्माते है अथवा असुरक्षित महसुस करते है और इससे गांव के लोगों का स्वास्थ्य स्तर भी प्रभावित होता है तथा महिलाओं के विरूद्व अपराध भी होने लगे है। 

 

अतः गांवों में शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने के सरकार को प्रयास करना चाहिए । इसके लिए प्रथम सुझाव यह हो सकता है कि - प्रत्येक गांव के लोगों को खुले में शौच करने के दुषप्रभाव संबंधी जानकारी से अवगत कराना होगा ताकि ग्रामिण लोगों में इसके प्रति जागरूकता उत्पन्न हो सके। दूसरा यह कि-प्रत्येक गांव में तालाब या जहां पानी की सुविधा हो एैसे स्थान में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करना चाहिए और इसकी स्वच्छता के लिए पंचायत द्वारा समूह बनाकर बारी-बारी से गांव के लोगों द्वारा किया जा सकता है।

 

तीसरा यह कि ग्रामीण परिवार को स्वयं के शौचालय व्यवस्था करने के लिए अनुदान राशि निर्धारित करके प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि सक्षम परिवार योजना का लाभ लेकर स्वयं का शौचालय निर्माण कर सके।

 

चैथा यह की सार्वजनिक शौचालय का साफ-सफाई का दायित्व गांव के लोगों को ही बारी-बारी से ग्रामसभा की बैठक द्वारा सौंचा जाना चाहिए तथा शौचालय का उपयोग करना अनिवार्य करना चाहिए । एैसे करने से गांव में शौचालय की समस्या दूर होगी और स्वास्थ्य की समस्या में कमी आयेगी साथ ही साथ महिलाओं के विरूद्व जो शौचालय जाने से होने वाली घटनाओं को रोका जा सकता है।

 

REFERANCE:-

Human Development Report, 2007-08

2.     http://www.unicf.org/india/wes.html

3.     http:// www.firstpost.com/india/toilets-in-the statistics- 744025.html

4.    दैनिक समाचार पत्र, नवभारत 27 नवम्बर, 2012, पृ. 3.

5.    National Sample Survey Origination (NSSO) Report, New

        Delhi, 2013.

6.   गैर लाभकारी संगठन, सोशल प्रोग्रेस इंपेरेटिव:प्रदिवेन रिपोर्ट द्वारा दैनिक समाचार पत्र पत्रिका, रायपुर, 11.04.2015, पृ.01.

7.   Crime in India, 2013, p. 336.

 

8.    दैनिक सामाचार पत्र नवभारत टाइम्स, नई दिल्ली, 11 मार्च, 2015

 

 

Received on 28.05.2015       Modified on 10.06.2015

Accepted on 23.06.2015      © A&V Publication all right reserved

Int. J. Rev. & Res. Social Sci. 3(2): April- June. 2015; Page 53-58