Author(s): कुबेर सिंह गुरुपंच

Email(s): Email ID Not Available

DOI: 10.52711/2454-2687.2023.00051   

Address: डॉ. कुबेर सिंह गुरुपंच
प्राध्यापक एवं अधिष्ठाता, भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग (छ.ग.)
*Corresponding Author

Published In:   Volume - 11,      Issue - 4,     Year - 2023


ABSTRACT:
प्रस्तुत शोध पत्र का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के महिलाओ के सामाजिक स्थिति का अध्ययन करना है यह प्राथमिक एवं द्वितीयक आकड़ो पर आधारित है इसलिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न वर्गों के महिलाओ की सामाजिक स्थिति का विश्लेषण किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रारंभ से ही विषम भौगोलिक परिस्थितियों तथा संघर्ष पूर्ण इतिहास की भूमि रहा है। यहां के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक धार्मिक, राजनीतिक व ऐतिहासिक तत्वों में एक ओर जहां महिलाओं की गरिमा को बढ़ाया है, वहीं दूसरी ओर इनकी स्थिति को विषम बनाने में भी सहायक भूमिका अदा की है। महिला विकास हेतु अनेक योजनाओं के माध्यम से सुधार का प्रयास किया गया है। जिसमें भारतीय समाज में महिलाओं के स्थान को दर्शाया गया है। महिलाओं को सशक्त बनाना है तो स्वास्थ्य-शिक्षा के साथ-साथ उन्हें अधिकार और आगे बढ़ने के सुरक्षित अवसर देने होंगे। उन्हें आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए नये रास्ते बनाना भी जरूरी हैे। इसी सोच के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने के साथ उनके स्वावलंबन की नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर महिलाओं की रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने के साथ उनकी सृजन क्षमता को स्थानीय संसाधनों के साथ जोड़ा गया है। महिलाओं की व्यक्तिगत, सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़ा यह दृष्टिकोण उनके लिए विकास के नये आयाम खोलता है। नीति आयोग द्वारा जारी वर्ष 2020-21 की इंडिया इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार लैंगिक समानता में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर है। राज्य शासन द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिए जाने के कारण वर्ष 2016 से 2018 के बीच 159 एमएमआर वाले छत्तीसगढ़ का एमएमआर अब घटकर 137 पर पहुंच गया है। कुपोषण और एनीमिया से लड़ाई में भी छत्तीसगढ़ को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ में 2 अक्टूबर 2019 से शुरू हुए मुख्यमंत्री सुपाषण अभियान से अब तक 2 लाख 65 हजार बच्चे कुपोषण मुक्त तथा एक लाख 50 लाख महिलाएं एनीमिया मुक्त हो चुकी हैं। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बच्चों, किशोरों, गर्भवती तथा शिशुवती महिलाओं को आईएफए (आयरन फोलिक एसिड) सप्लीमेंटेशन उपलब्ध कराने में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर है।


Cite this article:
कुबेर सिंह गुरुपंच. छत्तीसगढ़ के महिलाओ के सामाजिक स्थिति का अध्ययन. International Journal of Reviews and Research in Social Sciences. 2023; 11(4):303-5. doi: 10.52711/2454-2687.2023.00051

Cite(Electronic):
कुबेर सिंह गुरुपंच. छत्तीसगढ़ के महिलाओ के सामाजिक स्थिति का अध्ययन. International Journal of Reviews and Research in Social Sciences. 2023; 11(4):303-5. doi: 10.52711/2454-2687.2023.00051   Available on: https://ijrrssonline.in/AbstractView.aspx?PID=2023-11-4-17


संदर्भसूची-
1.      चौधरी, एस.के. और पटनायक, एस.एम. 2008. - इंडियन ट्राइब्स एंड द मेनस्ट्रीम जयपुर रावत प्रकाशन।
2.      दाश, जे. एंड पाटी, आर.एन. (2002) स्वदेशी और आदिवासी लोग
3.      आर.एन. पति और जे. दाश (सं.) भारत के जनजातीय और स्वदेशी लोग समस्याएं और संभावनाएं (पीपी 3-44)। नई दिलली ए.पी.एच. प्रकाशन निगम।
4.      चाको, पी.एम. (सं.). 2005. जनजातीय समुदाय और सामाजिक परिवर्तन नई दिल्ली सेज प्रकाशन।
5.      बानो, जेड 2004. जनजातीय महिला सशक्तिकरण और लिंग मुद्दे। नई दिल्ली कनिष्क पब्लिशर्स डिस्स्ट्रीब्यूटर्स।
6.      सुबोध ग्रंथ माला पुस्तक पथ, रांची-834004,2009. 6.डॉ० यादव, वीरेन्द्र सिंह-७ नई सहस्राब्दी का महिला सशक्तिकरण अवधारणा, चिन्तन एवं सरोकार भाग-2 ओमेगा
7.      डॉ. मनोरमा सैनी एवं डॉ. अल्पना सैनी (2006), स्वयं सहायता समूह का प्रशिक्षण-ए गाइडबुक, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली,। पृष्ठ 8
8.      डॉ. एस.एन. त्रिपाठी (2000) महिला सशक्तिकरण के माध्यम से लिंग समानता रणनीतियाँ और दृष्टिकोण। लखनऊ, भारत बुक सेंटर, 2004

Recomonded Articles:

International Journal of Reviews and Research in Social Sciences (IJRRSS) is an international, peer-reviewed journal, correspondence in....... Read more >>>

RNI:                      
DOI:  

Popular Articles


Recent Articles




Tags