ABSTRACT:
प्रस्तुत अध्ययन छत्तीसगढ़ राज्य में कंवर जनजाति का सामान्य अध्ययन से संबंधित है। इस अध्ययन का उद्देश्य कंवर जनजाति का छत्तीसगढ़ में स्थान, क्षेत्र व बसाहट, गोत्र, जनसंख्या - लिंगानुपात व साक्षरता तथा बार नृत्य का सामान्य अध्ययन करना है। प्रस्तुत अध्ययन अन्वेषणात्मक सह विवरणात्मक अनुसंधान एवं द्वितीय आँकड़ों पर आधारित है। छत्तीसगढ़ के 42 अनुसुचित जनजातियों की सूची में यह क्रमांक 22 पर सूचीबद्ध है। इस जनजाति में कुल 200 से ज्यादा गोत्र हैं। आदिवासी संस्कृति के अनुसार ही गोत्र- पशु, पक्षी, पेड-पौधे, वस्तु, कार्य आदि के टोटम पर आधारित होती है। 887477 (94 प्रतिशत) जनसंख्या छत्तीसगढ़ राज्य में तथा 59195 (6 प्रतिशत) जनसंख्या मध्यप्रदेश, झारखंड, उडीसा एवं महाराष्ट्र में है। राज्य की पांच प्रमुख जनजातियों में यह दूसरी तथा पूरे भारत मंें 20 वीं बडी जनजाति है। इस जनजाति की राज्य में ग्रामीण जनसंख्या 94.65 प्रतिशत, लिंगानुपात 1011 तथा साक्षरता दर 67 प्रतिशत है। राज्य के कुल भौगोलिक (135133 वर्ग किमी.) क्षेत्रफल से अनुसूचित क्षेत्र (81862 वर्ग किमी.) 60.6 प्रतिशत है। बार नृत्य इस जनजाति की प्रमुख नृत्य है।
Cite this article:
टि के सिंह छत्तीसगढ़ में कंवर जनजातिः एक सामान्य अध्ययन. Int. J. Rev. and Res. Social Sci. 2019; 7(2): 486-490.
Cite(Electronic):
टि के सिंह छत्तीसगढ़ में कंवर जनजातिः एक सामान्य अध्ययन. Int. J. Rev. and Res. Social Sci. 2019; 7(2): 486-490. Available on: https://ijrrssonline.in/AbstractView.aspx?PID=2019-7-2-35